द्रंग में लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन, बोले-नीलामी नहीं, पुलिस चौकी चाहिए

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पुलिस चौकी द्रंग के पुराने भवन की नीलामी रोकने के लिए जनता ने द्रंग में धरना-प्रदर्शन कर चौकी की बहाली की मांग की है। टांडू पंचायत के प्रधान शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस चौकी द्रंग में सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने कहा कि हमें नीलामी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन द्रंग में पुलिस चौकी को बहाल किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक यहां पर पुलिस चौकी बहाल नहीं होती तब तक सरकार व विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि कि पधर से मंडी तक कोई भी पुलिस चौकी नहीं है, जिसके चलते रात के समय लोगों में चोरी जैसी घटनाओं का डर बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत-सी चोरियां हुईं हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ा है। लोगों का कहना है कि इस नीलामी को रोका जाए और पुलिस चौकी की घोषणा की जाए।

इस दौरान एडिशनल एसपी सागर चंद्र भी लोगों को समझाने के लिए माैके पर पहुंचे लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना-प्रदर्शन जारी रखा।दोपहर बाद पुलिस को भवन की नीलामी को लेकर कमेटी ने एक तकनीकी खामी बताई, जिसके चलते नीलामी को रद्द कर दिया गया।

डीएसपी पधर दिनेश कुमार के बोल

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि टैंडर प्रक्रिया में तकनीकी खामी के कारण बोली आगामी तिथि तक स्थगित की गई है तथा जल्द ही अगली घोषणा की जाएगी।

एडीशनल एसपी मंडी सागर चन्द्र के बोल

एडीशनल एसपी मंडी सागर चन्द्र ने बताया कि नीलामी के लिए लगभग 40 बोलीदाता भाग लेने आए थे। उन्हें आगामी तिथि के लिए अवगत करवाया जाएगा। आज तकनीकी खामी के कारण नीलामी नहीं हो पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...