दो महिलाओं की हत्या की परते खुलनी हुई शुरू, एक गुनाह को छुपाने के लिए आरोपियों ने दूसरी महिला की भी कर डाली थी हत्या

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

दो महिलाओं की हत्या की परते अब खुलनी शुरू हो गई है। एक गुनाह को छुपाने के लिए आरोपियों ने दूसरी महिला की भी हत्या कर डाली थी। पंजाब के खरड़ स्थित एक निजी फ्लैट में पैसे के लेन-देन की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को पुलिस ने कोटि के समीप गठरी बंधे हुए दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। जांच के बाद पता चला कि यह शव ऊना की रहने वाली निशा व भटिंडा की रहने वाली गीता के हैं। शिनाख्त होने के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। खरड़ के रहने वाले जितेंद्र सिंह व मोहाली के दिनेश कुमार से पुलिस बीते एक सप्ताह से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। मृतक महिलाओं व आरोपियों की फोन पर बात होती रहती थी। हत्या से एक दिन पहले चारों खरड़ स्थित फ्लैट में मौजूद थे। यहां पर एक महिला की पैसे के लेनदेन को लेकर बहस हो गई और जब यह महिला चिल्लाने लगी तो उसका मुंह बंद कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने हत्या के इस गुनाह को छूपाने के लिए दुसरी महिला को भी मार डाला। किसी को इस वारदात का पता ना चले इसलिए दिनेश व जितेंद्र नेे काफी चतुराई के साथ इन महिलाओं के शव कोटि के समीप फैंक दिए थे।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य सबूत इस मामले में हाथ लग सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...