दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग… 6 कमरे स्वाह, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत डैहर के अलसू गांव में शनिवार को दो मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि आगजनी में घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। हादसे में हेमदत पुत्र कृष्ण लाल और विद्यासागर पुत्र मुंशी राम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मकान के धरातल में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वे जागे, तो देखा कि ऊपरी मंजिल में आग भड़क चुकी थी। परिवार के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकले और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि बुझने तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। आगजनी में घर की ऊपरी मंजिल में रखा गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग और भी ज्यादा भड़क उठी।

आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची डैहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

वही, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया और दोनों परिवारों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि, 4 तिरपाल, 4 कंबल और 4 राशन किटें प्रदान की।

आगजनी की घटना का पता चलते ही सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल और पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि अलसू गांव में आगजनी से दो परिवारों के स्लेट पोश मकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...