दो निजी बसों के बीच जोरदार टक्कर, छात्रों सहित एक दर्जन यात्री जख्मी

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 15 दिसंबर – डॉली चौहान

सूबे की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है।

ताजा मामले में वीरवार सुबह का है। मंडी जिला के पंडार क्षेत्र में दो निजी बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण बस में सवार करीब  एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई है। इनमें कुछ स्कूली छात्र भी शामिल है।

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह निजी बस “वीआईपी कोच” तत्तापानी से सुंदरनगर व “दिवान कोच” बस सेगल से निहरी की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों बसें पंडार के समीप पहुंची तो पास लेने के चक्कर में दोनों के बीच टक्कर हो गई।

जिस कारण बस में सवार 10 लोगों सहित कुछ कॉलेज के छात्र घायल हुए हैं।  जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी दिले राम ने बताया कि हादसे में करीब 10 लोगों को मामूली चोट आई है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...