देहरा से धवाला को टिकट का इशारा, होशियार ने खेला इमोशनल कार्ड, कहा भाजपा जांच के नाम पर डरा रही

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

रमेश धवाला के घर में हुई डिनर डिप्लोमेसी के बाद धवाला को देहरा से टिकट देने की इशारा दिया गया है और यह भी कहा गया है कि वह देहरा में काम शुरू करें। पार्टी शीर्ष नेताओं की ओर से आश्वासन मिलने के बाद रमेश धवाला ने देहरा में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

देहरा में धवाला की दस्तक से चार माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए विधायक होशियार सिंह ने अपने समर्थकों के समक्ष एवं जनता से सहानुभूति लेने के लिए इमोशनल कार्ड खेला है। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक तौर भाजपा एवं भाजपा नेताओं पर आराेप लगाए।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी जारी की है। गत दिनों उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी आंखों से आंसू भी निकले, लेकिन चुनावी समय पर ऐसे माहौल बनाने को ही नेता कार्ड खेलता भी है और खेलना भी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह उनसे कहलवाया गया कि जिस भी पार्टी से होशियार सिंह टिकट लेते हैं वह साथ चलेंगे। वहीं ईडी की जांच के नाम से भी डराया जा रहा है। लेकिन भाजपा यह बात समझ ले कि वह ईडी के नाम से डरने वाले नहीं है।

वहीं, उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधा। होशियार सिंह ने कहा कि उन्हें नोटंकीबाज कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर यह जान लें कि लोगों ने उन्हें नहीं बल्कि मोदी के नाम पर वोट दिए हैं।

यहां यह भी कह सकते हैं कि रमेश धवाला की देहरा में धमक से राजनीतिक भूचाल आया है। रमेश के देहरा में चुनाव लड़ने की खबरों से नया क्लेश शुरू हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...