
देहरा – रजनीश ठाकुर
जिला कांगड़ा की तहसील देहरा वन विभाग के अधीन आते गांव कुन्दली हार मे दुनिया की सबसे जहरीली नस्ल का रसल वाइपर प्रजाती का सांप निकलने से लोगों में डर का माहौल उत्पन हो गया।
जिसकी जानकारी लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर देहरा वन विभाग के कर्मचारियों मैं रेंज ऑफिसर आशीष ,और सुनील कुमार की टीम ने रेस्क्यू किया।
मामले की पुष्टि करते हुए वन विभाग देहरा डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर सनी वर्मा सनी वर्मा ने कहा कि इसका रेस्क्यू कुंडली हार गांव में किया गया है। और यह दुनिया का सबसे खतरनाक साप है।
