
स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने जताया डॉ राजेश का आभार
देहरा – शिव गुलेरिया
हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के एमडी डॉ राजेश शर्मा का लोगों के प्रति सेवा भाव आज लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ दे रहा है। डॉ राजेश शर्मा के आदेश पर श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम हर दिन कहीं ना कहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज कर रही है।
इसी कड़ी में गुरुवार को श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से देहरा विधानसभा क्षेत्र के चन्नौर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस स्वास्थ्य कैंप में कई लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और डॉ राजेश शर्मा का धन्यवाद किया।
गुरुवार को देहरा के चन्नौर में श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई।
बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए।
डॉ राजेश शर्मा का कहना है कि वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और अपने इसी पेशे से लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में अपना इलाज करवाने आए लोगों ने डॉ राजेश और उनकी टीम का धन्यवाद किया और उम्मीद की आगे भी उन्हें इसी तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा। डॉ राजेश का कहना है कि लोगों की सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है।
डॉ राजेश शर्मा एक समाजसेवी के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी हैं। उनका कहना है कि वह राजनीति में उतर कर भी लोगों की इसी तरह से सेवा करते रहेंगे।
