
देहरा शीतल शर्मा
देहरा विधायक होशियार सिंह ने बयान जारी करके कहा की विधानसभा क्षेत्र देहरा की सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए हर पंचायत मे दो दो वालंटियर प्रत्येक घर में जाएंगे उनको N95 मास्क , फेस शिल्ड, ऑक्सीमीटर , हैंड सेनीटाइजर, टेंपरेचर गन आदि सामान दिया जाएगा ।साथ ही सरकार के दिशानिर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा ।
उनको इसके बारे में पूरी जानकारी देकर कल से ही पंचायतों में भेजा जाएगा। विधायक होशियार सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द इस बात की जानकारी जुटाई जाएगी कि कितने लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। उन लोगों को शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा सके ताकि विधानसभा देहरा की सभी पंचायतों को कोरोना मुक्त किया जा सके।
