देश में 24 घंटे में कोरोना के नए मामले 43 हजार के करीब, 533 लोगों की गई जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42,982 नए मामले दर्ज किए गए तथा 533 लोगों की मौत हुई। इस बीच देश में बुधवार को 35 लाख 55 हजार 115 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए तथा अब तक 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 42,982 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 12 हजार 114 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 726 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गई है।

सक्रिय मामले 723 बढ़कर चार लाख 11 हजार 076 हो गए हैं। इसी अवधि में 533 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 26 हजार 290 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...