देश के प्रथम PM जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

--Advertisement--

शिमला, 14 नवंबर – नितिश पठानियां

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पंडित नेहरू को याद किया गया। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को भारत के इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध प्रतिष्ठित वकील थे जो कश्मीरी पंडित समुदाय से थे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

रवि ठाकुर ने बताया कि पंडित नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने देश के प्रति त्याग और समर्पण की जो भावना प्रस्तुत की इस दिशा में आज तक कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे बावजूद इसके देश के निर्माण और आजादी के लिए उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया।

रवि ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं की दिखाई गई विचारधारा पर आज भी कांग्रेस पार्टी कार्य करती है। लगातार देश को आगे बढ़ाने और एकजुट रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के इन महान नेताओं से आज भी हमें सीख लेनी चाहिए और देश हित के लिए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...