देश का दिग्गज वीरांगना महासंघ की कोर कमेटी की एकता बनी मशाल, देश के वैटरन सैनिक संगठन हुए एक

--Advertisement--

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश प्रदेश के वैटरन सैनिक संगठन और वैटरन सैनिक व वीर नारियों को मिलाकर एक संयुक्त महासंघ बना जिसका नाम दिग्गज वीरांगना महासंघ।

इस महासंघ ने एक कोर कमेटी बनाकर संदेश व आदेश पारित किया कि 11 फरवरी से 18 फरवरी 2024 के बीच एक देश में पुर्व सैनिक न्याय यात्रा को प्रोग्राम तय किया और दिग्गज वीरांगना महासंघ ने अंसभव को संभव बनाकर एक मशाल पेश कर के एकता की मशाल पेश की गई।

इस सफल प्रोग्राम के लिए दिग्गज वीरांगना महासंघ की कोर कमेटी व देश प्रदेश के वैटरन सैनिक और वीरांगनाओं को इस एकता का सहयोग व समर्थन देने पर बहुत-बहुत बधाई व धन्यवाद। जयहिंद

समिति अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज तक देश का सैनिक एक मंच पर नहीं आ सका जिसका मुख्य कारण कुछ बीच में बिरोधी व लालची लोग इस मिशन को कामयाब नहीं देखना चाहते थे और अपनी ताक़त को दिखाकर गुमराह कर रहे थे परन्तु अब यह अंदेशा सच साबित हुआ “पूर्व-सैनिक न्याय-यात्रा” की सफलता के बधाई सन्देश पर तड़पे एकता-विरोधी अंधभक्त को एकता रास नहीं आ रही है।

बिना चंदे के मिशन सफल बनाया यह भी एकता की मशाल पेश की गई कुछ अब छटपटाने लगे हैं। “छटपटाहट के कारण”

1. देश के सभी पूर्व-सैनिक एक क्यों हो रहे हैं-?
2. “दिग्गज वीरांगना महासंघ” ने बिना एक रूपया चंदा मांगे, पूरे आठ दिनों तक पूरे देश में न्याय-यात्रा क्यों सफल कर दी ? हमारा डिब्बा खाली क्यों-?
3. “दिग्गज वीरांगना महासंघ” के साथ क्यों जुड़ गए हो ? हमारा क्या होगा ? हम कीचड कैसे फैला पाएंगे-?
4. लाखों पूर्व सैनिकों को एक कर इस सफल न्याय यात्रा से “दिग्गज वीरान्गना महासंघ” ने बु‌द्धिजीवि पूर्व सैनिकों से हमारा विश्वास क्यों ख़तम कर दिया-?
5. एक नहीं होने देने के हमारे षड्यंत्र को क्यों विफल कर दिया गया-?
6.ओ.आर.ओ.पी. व् अन्य मुद्दों को नहीं सुलझने देने के हमारे षड्यंत्र और मंसूबों पर पानी क्यों फेर दिया गया-?
7. हम चंदा-जीवियों के पेट पर लात क्यों मारी जा रही है-?*8. पूर्व-सैनिकों के मुद्दे सुलझाने के प्रयास क्यों हो रहे हैं-?
9. पूर्व में सोशल मीडिया पर हम पर साठ-सत्तर लाख डकार जाने के पूर्व सैनिकों के इल्जाम को क्यों याद दिलाया जाता है-?
10. एकता के नाम पर क्यों नहीं हमारी संस्था का प्रसार पूरे देश में कर फेडरेशन और उसके पैसों पर कब्ज़ा करने दिया जा रहा-?
11. अभी तक हम फेडरेशन से दगा कर उसके 157 संगठनों को ही गाली देते थे, अब दिग्गज वीरांगना महासंघ के हजारों संगठनों को गाली दे कर लाखों पूर्व-सैनिको व् वीर्नाग्नाओं का मुकाबला और नुक्सान कैसे करें-?

साथियों, ये सवाल आपसे पूछे जा रहे हैं, पूछने वालों को आप जानते हैं! उचित समझो तो जवाब देना, गाली का जवाब गाली से नहीं देना है! अपील – आप सभी सभ्य पूर्व सैनिक हैं, एक मंच पर आने के लिए सब दरवाजे खुले हैं, हम सब मिलकर होंगे कामयाब जरुर होंगे कामयाब।

सदस्य- वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा *दिग्गज वीरांगना महासंघ कोर कमेटी सदस्य हिमाचल प्रदेश जयहिंद 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...