देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की पूर्व बैठक का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूर्व बैठक का आयोजन किया गया.

इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त , पूर्व मंत्री एव विधायक डलहौजी विधानसभा क्षेत्र एंव पूर्व प्रभारी पंजाब कांग्रेस कमेटी, पूर्व वन मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी, भटियात विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर व चुराह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना, प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्म सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर , कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एन एस यू आई व महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित व अनुसूचित जाती जनजाति विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के सफल अभियान के विस्तार के रूप मे एक व्यापक जन संपर्क अभियान के तहत 26 जनवरी 2023 शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोडो़ अभियान का कार्यरूप तैयार किया गया. जिसके अनुसार 26 जनवरी से जन संवाद कार्यक्रम आगामी 2 महिनों तक चलेगा. इस दौरान जिला के हर कांग्रेस ब्लॉक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दो नेताओं को न्युक्त करके संचालन करना प्रस्तावित है.

इस दौरान चम्बा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैय्यर ने कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया. वहीं भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की कुव्यवस्था को परिवर्तित करने के उद्देश्य से सत्ता मे आई है इसलिए आम जनता के विकास और हित के लिए हर कार्य किया जाएगा.

वहीं पूर्व वन मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पूरे भारत मे आम लोगों का सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की सोच के फलस्वरूप कांग्रेस पार्टी मे एकरूपता आ रही है .

वही डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक व पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने अपने संबोधन मे कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता मे आई इसलिए भाजपा का आपरेशन लोटस का सपना पूरा होना किसी भी सूरत मे संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि चम्बा जिला से पार्टी का नेतृत्व करने वाले सभी प्रतिनिधि एक हैं और समस्त कार्यकर्ताओं के चट्टान बनकर खड़े हैं.

उन्होंने कहा की भारत जोड़ो यात्रा का मूल स्वरूप प्यार से पूरे भारत को जोड़ना है. वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि छात्र राजनीति से संबंधित सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ पत्रकार से राजनीति का सफर तय करने वाले मुकेश अग्निहोत्री जी को उप मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी के लोकतांत्रिक स्वरूप को परिचय दिया है.

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान पार्टी छोड़कर भाजपा मे जाने वाले नेताओं ने भी कांग्रेस को खोखला करने की कोशिश की थी लेकिन आम जनता के आगे उनकी एक न चली. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आपरेशन लोटस का भ्रम फैलाकर हिमाचल की जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन हकीकत मे वे अपने 25 विधायकों को इकट्ठा रखने मे भी असमर्थ दिख रहे है.

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के विकास की परम्परा को वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी आगे लेकर जाएगी. उन्होंने हा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी को दिल खोलकर समर्थन दिया है इसलिए कांग्रेस पार्टी हर आम आदमी का एकसमान विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...