देशभक्ति में विभोर हुआ पूरा पंडाल

--Advertisement--

देशभक्ति में विभोर हुआ पूरा पंडाल

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय माध्यमिक पाठशाला औहर में सात दिवसीय शिविर का समापन मुख्य अतिथि प्रेमलाल ठाकुर के द्वारा किया गया। आज पाठशाला में स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति के गाने और मेरा देश है रंगीला प्रस्तुत किया गया आज समापन पर पूरा पंडाल देशभक्ति में विभोर हो गया।

गौरतलब है कि मुख्य अतिथि महोदय प्रेमलाल ठाकुर स्वयं एक सेवक के रूप में खुद बच्चों के बीच में एक आदर्श उदाहरण है। जो पिछले 23 वर्षों से औहर परिवार में बच्चों को बास्केट का ज्ञान और शारीरिक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं निशुल्क विभाग से समाज के कड़ी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बच्चों के द्वारा पिछले कल प्रोजेक्ट रूप के रूप में विद्यालय परिषद के साथ सजा की गई और रात्रि में विशेष मेहमान अर्थशास्त्र की प्रवक्ता ओंकार शर्मा ने बच्चों को समझ में अच्छा नागरिक बने रहने में उनके अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा देश प्रेम के बारे में बच्चों को संबोधित किया।

आज सुबह बच्चे प्रभात फेरी में गए उसके बाद डॉक्टर शालिनी के द्वारा दूसरे दिन भी बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और प्रेमलाल ठाकुर के द्वारा बच्चों को मार्च पास भी अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम के अधिकारी सुनील वर्मा ने विस्तृत पूरे कैंप का ब्योरा प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया के जो भी प्रोजेक्ट वर्क उन्होंने बच्चों के सहयोग से लिया था, उसे कैंप के दौरान पूरा किया गया। बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर साइंस ब्लॉक की साफ सफाई यहां पर पुराने निष्पादन डस्टबिनों को निष्पादित किया गया। बच्चों के द्वारा रूकमणि माता में भी हाजिरी लगाई गई।

वहां पर भी साफ सफाई शीतला माता मंदिर ठाकुरद्वारा और बावड़ी की सफाई भी की गई। स्वयंसेवकों को स्वयंसेवकों को एक स्मृति चिन्ह भी सा सिकाई और के द्वारा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे बेस्ट वॉलिंटियर्स गर्ल्स का जो किताब था संजना कुमारी को प्राप्त हुआ। लड़कों का बेस्ट वॉलिंटियर्स का किताब कृष कुमार भारद्वाज को चुना गया ।

कार्यक्रम अधिकारी ने सभी वॉलिंटियर्स का एनएसएस कैंप के सफल आयोजन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। स्थानीय प्रधानाचार्य नीलम वर्मा और समस्त स्टाफ ने भी NSS को पूरा करवाने में सभी ने कार्यक्रम अधिकारी और एनएससी  इकाई को सहयोग प्रदान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...