दूर हो गया विंटर क्लोजिंग स्कूलों की छुट्टियों का कन्फ्यूजन, हिमाचल में इस दिन खुलेंगे विद्यालय

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में विंटर क्लोजिंग सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर बना कंफ्यूजन दूर हो गया है। ये स्कूल अब सोमवार 13 फरवरी से ही खुल रहे हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि ट्राईबल एरिया के विंटर क्लोजिंग स्कूल 15 फरवरी से खुलेंगे, जबकि नॉन ट्राईबल एरिया के विंटर क्लोजिंग स्कूल 13 फरवरी से खुलेंगे।

इस बारे में कुछ जिलों के उप निदेशकों ने शिक्षा निदेशालय से जानकारी मांगी थी। हालांकि इस शेड्यूल पर भी अलग से कोई आर्डर नहीं किए जा रहे हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि 2019 के आदेशों के अनुसार यह व्यवस्था चल रही है। पिछले करीब 1 हफ्ते से शीतकालीन स्कूलों के खुलने को लेकर असमंजस चल रहा था।

कुछ जिलों के उपनिदेशक कह रहे थे कि 13 फरवरी से स्कूल खुलेंगे, लेकिन निदेशालय के स्तर पर स्थिति साफ नहीं थी। शिमला में भी शिक्षा निदेशालय कुछ कह रहा था, जबकि उपनिदेशक शिमला कुछ और कह रहे थे।

उप निदेशक शिमला अशोक शर्मा ने बताया कि 2019 से हर साल 13 फरवरी को ही खुलते हैं और इसमें केवल कोविड-19 के समय बदलाव किया गया था, लेकिन अब पुरानी ही नोटिफिकेशन को जारी रखते हुए शेड्यूल को जारी रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...

डंडे’ वाले हाथों में पेटिंग ब्रश’, पुलिस जवानों की गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी

हिमखबर डेस्क खाकी वर्दी, हाथ में डंडा और चेहरे पर...

अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन

कांगड़ा - राजीव जस्वाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...