दून विधानसभा में नहीं रुक रही माइनिंग

--Advertisement--

Image

दून विधानसभा में नहीं रुक रही माइनिंग, हो रही धड़ल्ले के साथ, गरीबों को माफियाओं के द्वारा सताया जा रहा, पुलिस कर रही रोज बड़ी कार्रवाई या हजारों के जुर्माने, लेकिन माफिया नए-नए रास्ते अपनाकर माइनिंग को दे रहे अंजाम।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल की दून विधानसभा के गांवों में माइनिंग से लोग परेशान हो चुके हैं। लोगों की जमीनों तक की जा रही धड़ल्ले से माइनिंग।क्या शरारती तत्व के हौसले हुए बुलंद।

लोगों की समस्याओं को सरकार नहीं सुन रही है। 1100 पर कॉल पर भी लोगों को निराशा ही मिल रही है। ऐसे में क्या बद्दी में नेताओं या बड़े लोगों की शह पर हो रही है माइनिंग।

बड़ा सवाल यह है कि सरकार नहीं ले रही बद्दी नालागढ़ के लोगों का दर्द। लोगों की सरकार से यह अपील है कि उनका क्या कसूर है। कुछ लोगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि सरकारी जमीन तो सरकारी लेकिन आमजन लोगों की जमीने भी दिन- रात जोरों शोरों से उखाड़े जा रही है।

बड़े-बड़े माइनिंग माफिया अपने फायदे के लिए गरीबों की जमीनों को खत्म करके उनका गला गोट रहे हैं। ऐसा ही मामला आज ग्राम पंचायत मंदाला के गांव बागुवाला में पेश आया है।

जहां पर ग्रामीणों ने दिन-रात हो रही माइनिंग से तंग आकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। गांव वालों का यह भी कहना है कि हमारे खेतों को भी नुकसान हो रहा है। माइनिंग वाले धीरे-धीरे उनकी जमीनों तक पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब अपनी जमीनों की वह कैसे रक्षा करें। वहीं पर बुजुर्गों ने यह भी कहा यहां पर किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं है और बड़े दुख के यह साथ यह कहना पड़ रहा है कि शिमला 1100 पर बी कॉल करने के बावजूद इस समस्या का हल आज तक नहीं हो पाया है।

आज बड़े दुखी मन से इकट्ठे होकर पुलिस प्रशासन को गुहार लगानी पड़ रही है और साथ में यहां के प्रशासन से भी वह गुहार लगा रहे हैं।

अब देखना यह है कि क्या इसका हल निकलता है या नहीं। अगर नहीं निकला तो उन्हें आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। उनको बार – बार शिकायत करने पर भी निराशा ही मिल रही है।

एसएचओ बरोटीवाला के बोल 

एसएचओ बरोटीवाला श्यामलाल कौंडल ने बताया मामला ध्यान में आया है। पुलिस समय अनुसार हर कार्रवाई कर रही है। माइनिंग वालों के दिन रात चालान किए जा रहे हैं।

लेकिन कुछ शरारती तत्व जो है कि मानता ही नहीं और स्थानीय गांव वासी आज आए हैं। दिन रात चौकसी बढ़ा दी जाएगी और मााइनिंग करने वालों को रोका जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...