दून विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र में नहीं थम रहा मजदूरों का शोषण

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

दून विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोई न कोई मजदूरों के साथ हो रहे शोषण की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। आज भी ऐसा ही एक मामला बिलावली में स्थित साइनसेन कंपनी का सामने आया है।

जिसमें एक महिला ने अपने ही कंपनी के मालिक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। जिसमें महिला ने कहा की छोटी मोटी गलती होने पर कंपनी का मालिक मां बहन की गालियां देता है और बार-बार कंपनी से बाहर निकाल दूंगा की धमकीयां देता है । पहले भी कई महिलाओ को गालियां निकाल कर भगा चूका है।

हिमाचल प्रदेश के अर्की की महिला आपने साथ हुए अत्याचारों को लेकर झाड़माजरी लेवर कोट पहुँची। वहीं जनशक्ति मजदूर महासभा के नेता रविंद्र ठाकुर ने कहा यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।

वही जब मीडिया ने इस मामले बारे में कंपनी के मालिक से बात करणी चाही तो मालिक वहा मजूद नही थे। लेकीन जब कंपनी मालिक के बेटे से इस बारे पूछा गया तो उनका कहना है छोटी मोटी बातें होती रहती हैं। आप इस पर ध्यान न दें।

वहीं कंपनी के मालिक के बेटे ने फोन कर एक व्यक्ति को बुलाया जोकि यूपी का रहने वाला है और वह ठेकेदार का कार्य करता है। वही ठेकेदार ने फोन कर दून के नेता से बात करवाई। जिस पर नेता ने कहा की यह हमारा किराएदार है और इनकी खबर लगाने से छोड़ दो।

वही यूपी के ठेकेदार ने कहां की हमारी जितनी दून विधानसभा क्षेत्र में चलती है। उतनी यहां के स्थानीय लोगों की नही चलती। सोचने वाली बात है इसका क्या महत्व समझा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...