दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का बड़ा भाई आईसीयू में भर्ती

--Advertisement--

हिमाचल BJP अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, महिला कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, भाजपा नेत्रियों से पूछे सवाल

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सोलन में वैदिक उपचार के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद आरोपित राम कुमार बिंदल को सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है और उसकी तबीयत में सुधार होने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस गंभीर मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी क्लीनिक पहुंचकर जरूरी तथ्य जुटाएं हैं।

81 वर्षीय आरोपित पर उपचार के बहाने 25 साल की युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया।

आरोपित हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा भाई है। यह मामला सामने आने के बाद अंदरखाते राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या प्रभाव जांच को प्रभावित नहीं करना चाहिए।

महिला आयोग ने एसपी सोलन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और पुलिस को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्या नेगी ने कहा कि “राज्य महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।साथ ही पीड़ित युवती को सरकारी सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई गई है। महिला कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिले।

महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं और नेत्रियों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा केवल नारे देने तक सीमित है, जबकि वास्तविकता में यह पार्टी महिला विरोधी सोच रखती है। जिस तरह सोलन में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस गंभीर घटना पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। हम पीड़ित युवती को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ हैं। सरकार से मांग करते हैं कि युवती को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि यह हाई प्रोफाइल मामला है और पीड़िता की जान को खतरा हो सकता है।

उनका कहना है कि यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि भाजपा की असली मानसिकता को उजागर करती है। यदि भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है तो राजीव बिंदल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...