दिवाली पर जंगल में लगी आग को बुझा युवकों ने पेश की मिसाल, बचाई करोड़ों की संपत्ति

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

दिपावली पर वीरवार शाम दीपावली के त्यौहार पर जहां सभी लोग दिवाली मना रहे है वहीं उपमंडल भरमौर के अर्की बीट के भ्याट क्षेत्र में अचानक आग लग गई।

इस दौरान गांव के युवक दिवाली का त्यौहार छोड़ आग बुझाने निकल पड़े और करोड़ो की सम्पति को आग से बचा लिया।

आग की लपटें रिहायशी मकानों की ओर बढ़ने लगीं, लेकिन युवकों ने तुरंत अपने घरों से दौड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रात के अंधेरे में उन्होंने मीलों दूर से बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाने में सफलता हासिल की।

“युवा शिव शक्ति क्लब भ्याट” के सदस्यों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जंगल और आस-पास के बाग-बगीचों को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवाओं की मेहनत और समर्पण से आग की लपटें रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच पाईं, जिससे करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सका। अगर युवकों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो आग का असर और भी गंभीर हो सकता था।

इस बहादुरी में अशोक ठाकुर, संजीव कुमार, मनीष ठाकुर, राजेश, चमन, सुनील, अजय और सुजल जैसे युवकों ने अहम भूमिका निभाई।

उनके साहस व तात्कालिक प्रतिक्रिया ने गांव में एक मिसाल पेश की है, जिसने न केवल वन संपदा को बचाया बल्कि समुदाय की एकजुटता को भी दर्शाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...