दर्दनाक हादसा: रिजॉर्ट के निर्माण में मलबा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

दर्दनाक हादसा, रिजॉर्ट के निर्माण में मलबा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत।

सोलन, 5 नवंबर – रजनीश ठाकुर 

पर्यटन नगरी कसौली में कॉटेज के निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसे में गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। पंचकूला के सेक्टर-11 के रहने वाले राकेश कश्यप द्वारा कसौली में कॉटेज का निर्माण करवाया जा रहा है। साइट पर झारखंड व बिहार के करीब 60 मजदूर काम कर रहे हैं।

शनिवार को लेबर आरसीसी दीवार की शटरिंग का कार्य करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान अचानक ही पहाड़ से मलबा गिरा। इसकी चपेट में बिहार के पुरनिया का रहनेे वाला मजदूर बबलू सिंह पुत्र मंगल सिंह आ गया। एलएनटी मशीन की मदद से बबलू को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने जांच में पाया कि ठेकेदार राकेश कश्यप द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के मकसद से हेलमेट व अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए थे। इसके अलावा मजदूरों का थाना में पंजीकरण भी नहीं करवाया गया था।

लिहाजा पुलिस ने ठेकेदार राकेश कश्यप व सुपरवाइजर अनिल गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा-336, 304ए व 88 के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...