दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटा पिकअप ट्राला, 10 लोग गंभीर घायल

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत आरा चौक के पास मोड़ पर एक पिकअप पलटने से 19 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इनमें से आठ प्रवासियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार की लेबर इंदौरा से वाया जौड़बड़ देहरा (बाड़ी) जा रही थी, जिसमें 19 प्रवासी मजदूर सवार थे। गांव आरा चौक के करीब तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी गाड़ियों और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आठ मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें मेडिकल काॅलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन जा रही है।

घायलों में 17 लोग सीतामणि (बिहार) और दो व्यक्ति होशियारपुर (पंजाब) के निवासी हैं। हादसे में अनिल कुमार(40) पुत्र नथनी राम, आदित कुमार (8) पुत्र राकेश कुमार, विजय (45) पुत्र दास राम, चिंटू (8) पुत्र रमेश कुमार, कुंदन (15) पुत्र अजय कुमार, संजय राम (47) जीतेंद्र राम, रमेश (39) पुत्र नथनी राम, बृज मोहन (45) पुत्र पाशु राम, आशीष (10) पुत्र राकेश कुमार, गोलू (15) पुत्र रमेश चंद भारी रूप से घायल हुए हैं। ये सभी गांव रंजीतपुर, सीतामणी बिहार के निवासी हैं।

वहीं पिकअप चालक श्याम सुंदर (26) पुत्र अवतार सिंह निवासी छोटा दौलतपुर तहसील हरोली ऊना हैं, जिसे हल्की चोट आई हैं। चालक के अनुसार उतराई में पिकअप की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...