कुल्लू – अजय सूर्या
पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत फोजल-नेरी सड़क पर एक जीप के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि फोजल-नेरी सड़क पर लौढा रा गोलू नामक स्थान पर हादसा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जीप में सवार युवक को खाई से निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि युवक अप्लाइड फॉर जीप को मोड़ने के लिए पीछे कर रहा था। इसी दौरान वह जीप पर से नियंत्रण खो बैठा और जीप 500 फुट खाई में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के बोल
कुल्लू पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। हादसे मे मारे गए युवक की पहचान सुंदर सिंह (23) पुत्र बुधराम निवासी काथी कुकड़ी फोजल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा हादसे को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

