ज्वाली – शिबू ठाकुर
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के साथ लगती पंचायत टकोली -घिरथां में एक व्यक्ति की ऐकसीडैंट में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है! प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार वार्ड नं दो का निवासी था प्रिंस कुमार अपनी बाईक से टकोली से सुबह अमृतसर के लिए अपनी बाईक से निकला था!
दीनानगर के पास एक बडे़ टराले की साईड कट मारने से प्रिंस सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई! सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी! उसी व्यक्ति ने उसका पहचान पत्र देखकर उसके परिजनों को सूचित किया!
जब उसके परिजन पहुंचे तो पंजाब पुलिस द्वारा ब्यान कलमवद्ध करके लाश को कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा करके लाश को परिजनों के हवाले कर दिया गया! प्रिंस के पिता अशोक कुमार ने बताया कि प्रिंस कुमार एक सिलाई मशीन की कंपनी में पंजाब में काम करता था !

शनिवार को घर आया था और रविवार को अपने परिजनों के साथ फसल कटाई और थ्रेशिंग करवाई और लगभग काम खत्म किया! उसके पिता ने बताया कि प्रिंस कुमार सुबह लगभग पांच बजे के करीब घर से यह कह कर निकला था कि आज मेरी अमृतसर में कंपनी की मिटिंग है और परिजनों को यह कह कर गया था कि जल्द ही लौट कर बाक़ी बची हुई फसल को आकर निपटा लूंगा!
लेकिन भगवान को क्या पता था कि प्रिंस कुमार ना तो मिटिंग में पहुंचेगा और ना घर ! शायद परिजनों के साथ उसकी आखिरी मुलाकात थी! उसके पिता अशोक कुमार ने मेहनत मजदूरी करके प्रिंस कुमार को पढा़या लिखाया ! अब वो कंपनी में काम कर रहा था तो मुझे सहारा हो गया था! लेकिन मेरे ऊपर तो मुसीबतों का पहाड़ टुट गया है!
पंचायत प्रधान लक्की कुमार रिहा लिया ने बताया कि प्रिंस कुमार बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था! और जब से वो कंपनी में काम कर रहा था! परिजनों के लिए बहुत ही सहारा वन गया था! अब उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है!

