दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

गुरुवार को एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस कार में तीन लोग सवार थे और इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। फिलहाल शवों की शिनाख्त हो पाई है। सोलन के कसौली में देखने को मिला बड़ा हादसा।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा देखने को मिला। पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

खाई में गिरी कार

कसौली पुलिस को गुरुवार सुबह करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली। लोगों ने जंगेशू गांव में एक कार नंबर एचपी 12 एच-6577 जंगेशू कसौली रोड से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई देखी, जिसमें तीन व्यक्ति मौके पर ही मृत पाए गए। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी थी।

लोगों ने सुनी आवाज

आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह करीब चार बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी थी, जिससे लग रहा है कि उसी समय यह कार सड़क से नीचे गिरी होगी। लोगों ने इस बारे पुलिस थाना कसौली को भी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला।

नहीं हुई मृतकों की शिनाख्त

थाना प्रभारी कसौली यशपाल शर्मा अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जक रहा है कि गाड़ी नालागढ़ के राजपुरा क्षेत्र की है। एएसपी अजय कुमार राणा ने  मामले की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...