दर्जा मिनी स्विट्जरलैंड का पर न बैंक न ATM, हिमाचल में लोगों को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पर्यटन स्थल खज्जियार में सैलानियों समेत लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पर्यटन स्थल में आज तक न कोई बैंक शाखा खुल पाई है और न ही एटीएम तक की सुविधा है। इससे लोगों समेत पर्यटकों को पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चंबा और डलहौजी की दौड़ लगाते हैं लोग

अगर पर्यटकों को एटीएम से पैसे निकालने हो तो उन्हें चंबा और डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जहां कई बार प्रशासन से गुहार लगाई तो वहीं नेताओं को भी ज्ञापन सौंपे, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हो पाई है। नेता चुनाव के दौरान घोषणा तो करते हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।

बैंक और एटीएम के खुलने से लोकल लोगों को मिलेगा लाभ

ग्राम पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी, रठियार, सिंगी और औड़ा के ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार, देव प्रकाश, सुनीता देवी, रेश्मा देवी, सुनील कुमार, प्रीतम चंद, चमन लाल, कुलदीप कुमार, खेमराज और दिनेश कुमार का कहना है कि यहां बैंक और एटीएम खुलने से जहां आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

सुविधा न मिलने से लोगों का समय होता है बर्बाद

बैंक और एटीएम की सुविधा के लिए ग्रामीण और पर्यटक पर्यटन नगरी डलहौजी और जिला मुख्यालय पर ही निर्भर है। यह दोनों स्टेशन खज्जियार से काफी दूर हैं। इस वजह से लोगों का पूरा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है। ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई कि पर्यटन स्थल खज्जियार में जल्द बैंक शाखा और एटीएम खोला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...