थोक बिक्री केंद्रों से उचित मूल्य की दुकान तक परिवहन हेतु निविदाएं आमंत्रित

--Advertisement--

Image

थोक भंडारों में मजदूरी हेतु भी मोहर बंद निविदाएं आमंत्रित, निविदाएं 20 अगस्त तक की जाएंगी प्राप्त

चंबा 5 अगस्त- भूषण गुरुंग

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया है कि वर्ष 2021 -22 व  आगामी कार्य अवधि के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला में थोक भंडारों और थोक बिक्री केंद्रों व गोदाम से उचित मूल्य की दुकान में विनिर्दिष्ट वस्तुओं के मजदूरी कार्य, परिवहन व ढुलान हेतु मोहर बंद निविदाएं विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों पर 20 अगस्त को आमंत्रित की गई है जो कि प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा के कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए।

थोक भंडारों के लिए प्राप्त निविदाएं 20 अगस्त को शाम 3:30 बजे जबकि बिक्री केंद्रों से उचित मूल्य की दुकानों तक विनिर्दिष्ट वस्तुओं के परिवहन व ढुलान के लिए प्राप्त निविदाएं शाम 2:30 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त चंबा या उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जाएंगी। मजदूरी कार्यों तथा तकनीकी व वित्तीय निविदा और शर्तों की जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा के कार्यालय से संपर्क  कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...