
चम्बा- भूषण गुरुंग
जहाँ पूरे विश्व के लोगों व्हाट्सएप और फेसबुक इस्टाग्राम और अन्य शोषलमीडिया के माध्यम से एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की मुबारिकबाद देने में ब्यस्त थे वही जिला चंबा के दूर दराज जनजातिय उपमण्डल पांगी थाना के पुलिस जवान, होमगार्ड का जवान विशेष पुलिस ऑफिसर अपनी दूरदर्शिता की सोच के साथ थाना की खाली जमीन पर रेड रॉयल सेब के पौधों का रोपण करके नया साल 2022 का आगाज कर रहे थे।
कांस्टेबल तिलक राज विशाल कुमार होमगार्ड अशोक कुमार विशेष पुलिस ऑफिसर हेम राज ने शनिवार को थाना किलाड़ परिसर में रेड रॉयल 25 पौधे । जोकि उनकी दूर दर्शी सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया यह कार्य थाना प्रभारी सुरेन्द्र के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है।
पुलिस थाना किलाड़ के इर्दगिर्द थाना की अपनी खाली जमीन है। सोच कि बंजर भूमि पर क्यों न फलदार पौधे लगाये जाए जिस से हरयाली और खुशहाली तो आएगी आने वाले समय में यहाँ पर सेबो के पौधे तैयार हो जाएगे जब पांगी में थाना बना था उस समय पांगी थाने के सामने बाली जमीन पर उस समय के कर्मचारियों ने सेब के पौधे लगाए थे।
इस समय हम लोग उनको खा रहे हैं हम इस सोच के साथ लगा रहे हैं कि आने वाली नस्ल को इसका लाभ मिलेगा। उस समय तो सेब के पौधे चंबा कुल्लू से लाकर के लगाए आज तो पांगी में बागवानी विभाग उपलब्ध करवाता है।
