त्रिवेणी संगम रिवालसर में मनाया गया स्मृति दिवस

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

त्रिवेणी संगम् रिवालसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने प्रजापिता ब्रह्मा का स्मृति दिवस मनाया। आज 18 जनवरी विशेष ”अव्यक्त दिवस्“ है आज के दिन प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने सम्पूर्णता प्राप्त थी। सभी स्थानीय भाई बहन आज स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मा कुमारिज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आए और अपने श्रद्धासुमन प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को अर्पित किए।

बी.के. सुनीता दीदी, बी.के. ओमी दीदी और बी.के.सोमा बहन जी ने ब्रह्मा बाबा के व्यक्तित्व और गुणों के बारे में बताया कि किस तरह ब्रह्मा बाबा के पदचिह्नों को फॉलो कर आज लाखों मनुष्य आत्माएँ इस ईश्वरीय ज्ञान को प्राप्त कर, जीवन जीने का आदर्श मार्ग अपना रही हैं।

अर्थात अपने को आत्मा जान, ब्रह्माकुमारी व ब्रह्माकुमार, ईश्वरीय श्रीमत अनुसार स्वयं के और दूसरों के कल्याण अर्थ तत्पर है। और इस आध्यात्मिक मार्ग पर हमारा साथी हैं स्वयं परमात्मा, शिव बाबा जो हमारा अविनाशी रूहानी-बाप, परम शिक्षक व सतगुरु हैं।

निर्विकारी, निरहंकारी, निराकारी बनो” ~ यह प्रजापिता ब्रह्माबाबा के अंतिम बोल रहे।

साथ ही साथ सभी भाई बहनों ने अपने – अपने अनुभव शेयर किए फिर सभी ने मिल कर राजयोग मैडिटेशन किया। इसके बाद सभी को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के जीवन की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई। अंत में ब्रह्मा भोजन के साथ सभी भाई बहनों को बी.के. सुनीता दीदी जी ने विदाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...