त्रियुंड में ट्रैकिंग पर निकला विदेशी सैलानी लापता, चार ट्रैकर्ज रेस्क्यू

--Advertisement--

पुलिस ने बार-बार जागरूक करने के बाद भी झांसे में फंस रहे लोग

हिमखबर डेस्क

विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दस सदस्यों की रेस्क्यू टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दो पुलिस कर्मी और आठ सदस्यों की एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।

मकलोडगंज थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि विदेशी सैलानी के गायब होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। विदेशी रविवार को त्रियुंड टेंट में रुका था, लेकिन सोमवार के बाद उसे देखा नहीं गया, अभी तक विदेशी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

वहीं, विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड पर रास्ते भटके पंजाब के पर्यटकों को मकलोडगंज पुलिस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। पंजाब से आए पर्यटक भागसूनाग-वाटरफॉल रास्ते से त्रियुंड ट्रैक पर निकल गए और रास्ता भटक गए।

मकलोडगंज एसएचओ यादेश कुमार ने रेस्क्यू टीम का गठन कर लापता पर्यटकों को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेटा के पास ढूंढ निकाला। मकलोडगंज थाना प्रभारी यादेश कुमार ने रास्ता भटके पंजाब के युवक-युवतियों को पुलिस ने भागसूनाग-वाटरफॉल के पास सुरक्षित ढूंढ निकाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...