तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं।

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता:

तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं। रैत ब्लॉक के अंतर्गत बार्ड मंझग्रा के जिला परिषद चुनाव में एक प्रत्याशी भले ही चुनाव में हार गया लेकिन चुनाव परिणाम में मिले अप्रत्याशित मतों से लोगों में चर्चा का विषय बन चुकी है। मंझग्रा वार्ड से रेखा चौधरी जिला परिषद चुनाव में बिना किसी राजनीतिक समर्थन के अकेली उतरी तथा अन्य पार्टी के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी से कांटे के मुकाबले में 800 मतों से पिछड़ गई लेकिन हार के बावजूद इस चुनाव में रेखा चौधरी की सभी लोग प्रशंसा कर रहे है।

रेखा मनेई पंचायत की निवासी है तथा एमए बी.एड. है। रेखा चौधरी ने बताया कि वह जिला परिषद चुनावों में नामांकन तिथि से कुछ दिन पहले उतरी थी तथा इन चुनावों में उतरने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सहायता करना था जिसके लिए कोई न कोई माध्यम चाहिए तथा उन्होंने जिला परिषद चुनाव को यह माध्यम समझा और अपना भाग्य आजमाने चल पड़ी।

रेखा ने बताया कि इस चुनाव में प्रचार के दौरान उन्होंने यह पाया कि अधिकतर लोगों को सरकारी योजनाओं का ज्ञान नहीं है जिसके कारण कई गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों का काफी सहयोग मिला तथा इस चुनाव में जो हर क्षेत्र के लोगों का स्नेह मिला है उसके लिए वह हमेशा उनकी आभारी व ऋणी रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...