तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदे तीन वाहन, चपेट में आई कार में सवार दंपती की मौत

--Advertisement--

ट्रक की चपेट में आई आल्टो कार (एचपी-30-0661) में सवार मोहन लाल नेगी (52) पुत्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी आशा नेगी (43) निवासी सैंज, डाकघर पंद्रानु, तहसील जुब्बल, शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। 

शिमला – नितिश पठानियां

ऊपरी शिमला के ठियोग-हाटकोटी-छैला सड़क पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत तीन वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में चपेट में आई एक कार में सवार दंपती की मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस थाना ठियोग ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ठियोग के समीप छैला कैंची के साथ सेब से लदा ट्रक इसकी ब्रेक फेल होने के कारण बीच रोड में पलटा , चपेट में आई तीन गाड़ियों को ले आया एक गाड़ी ट्राले के नीचे दब गई इसमें 2 लोगों की मौके पर मृत्यु

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि एक ट्रक, जो कि नारकंडा से वाया छैला होकर आंध्र प्रदेश की ओर सेब लेकर जा रहा था, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ट्रक में 600 से ज्यादा सेब की पेटियां लदी थीं। अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों को रौंद दिया।

ट्रक की चपेट में आई आल्टो कार (एचपी-30-0661) में सवार मोहन लाल नेगी (52) पुत्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी आशा नेगी (43) निवासी सैंज, डाकघर पंद्रानु, तहसील जुब्बल, शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी के बोल

थाना प्रभारी कुलविंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचा दिए हैं। हादसे में तीन लोगों की बाल-बाल जान बची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...