तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचला व्यक्ति, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत आने वाले कंगैहण नामक स्थान पर टिप्पर की चपेट में आने से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हाे गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात कंगैहण के साथ लगती खड्ड में एक झुग्गी बनाकर रह रहे लक्ष्मण पुत्र हूलासी राम निवासी उत्तर प्रदेश जोकि अपनी झुग्गी से बाहर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था कि वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आ गया तथा टिप्पर के पिछले टायर के नीचे लक्ष्मण का सिर आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस चौकी आलमपुर के प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा टिप्पर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेज दिया है तथा आगामी पुलिस कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...