तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला राह चलता व्यक्ति मौत, नहीं चल पाया गाड़ी का पता

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल करसोग से लगभग 40 किलोमीटर दूर खनेयोल बगड़ा के समीप बगेल मोड़ के पास देर शाम एक अधेड़ उम्र के स्थानीय निवासी को अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल डाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भोला दत पुत्र इंद्र शरण उम्र लगभग 44 वर्ष गांव चट्ठा भाई डाकघर खनेयोल बगड़ा करसोग मंडी के रूप में हुई है पुलिस ने धारा ,304 ए में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि

डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का शब खनेयोल बगड़ा के समीप सड़क किनारे मिला है। जिसमें लग रहा है किसी गाड़ी द्वारा टक्‍कर मारी गई है। टायर के निशान हाथ व शरीर पर लग रहे है।

304 ए में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लगयीं जा रही है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक चकित्सालय करसोग में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक भोला दत खनेयोल बगड़ा की तरफ से अपने घर की तरफ एक अन्य ग्रामीण के साथ आ रहा था तो भोला दत को अपने किसी समान भूल जाने की याद आयी और उस समान को लाने के के लिए अपने साथी को भेजा लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने भोला को गाड़ी से कुचल कर रख दिया।

जब इस घटना की खबर आसपास लगी तो देखा कि भोला दत खून में लथपथ सड़क किनारे गिरा हुआ था । अंधेरा होने के चलते अभी तक उक्त तेज रफ्तार गाड़ी का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...