चम्बा – भूषण गुरुंग
देर रात करीब 11:00 बजे चम्बा मुख्यालय के जुलाहकडी वार्ड में भारी बारिश ने अपना पूरा तांडव मचाया। चम्बा साहू वाया चामुंडा मार्ग पर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड रेस्ट हाउस के साथ के नाले में इतना मलवा और पानी आया कि पूरे मुहल्ले के लोग इस पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए सड़क पर पहुंच गए।
दरअसल झूमहार मार्ग पर सड़क निर्माण का मलबा ऊपर नाले में फेंका जा रहा है जो बारिश की वजह से यहां नीचे तबाही मचा रहा है। हालांकि इसी जगह पर 1 साल पहले भी इसी दिन बारिश की वजह से सारा पानी लोगों के घरों में घुसा था। जिससे काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद यहां गली के ऊपर सड़क किनारे एक छोटी सी सुरक्षा दीवार लगावाई गई।
हालांकि इस सुरक्षा दीवार से गली में मलबे को जाने से तो रोक लिया लेकिन इस बार मलवा इतना ज्यादा आया कि उस दीवार को भी वह मलबा पार कर गया साथ में सड़क के किनारे पर घर और दुकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा है। जैसे ही यहां बारिश से मलवा आना शुरू हुआ तो तुरंत लोगों ने अपनी गाड़ियों को पहले वहां से हटाया उसके बाद पूरे मोहल्ले के लोगों ने बोरियों में मलवा भरकर उस पानी के रुख को दूसरी तरफ मोड़ दिया।
आपको बता दे की चम्बा के स्थानीय विधायक भी इसी मोहल्ले में रहते हैं और जहां पर यह मालवा आया है। उसके ठीक नीचे स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर का भी घर है और पानी उनके घर के आंगन में भी पहुंच गया। रात को करीब 12:00 बजे तक स्थानीय विधायक भी लोगों के साथ वहां सड़क पर मौजूद रहे।
सुबह जैसीबी मशीन के जरिए मलवे को यहां से हटाया जाएगा साथ ही आने वाले समय में गली की इस सुरक्षा दीवार को और ऊँचा किया जाएगा ताकि पानी और मालवा लोगों का घरों को नुकसान ना पहुंचा पाए।

यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को यहां से भारी बारिश की वजह से ऊपर पहाड़ी से काफी मलवा आया है और उन्होंने पूरी कोशिश की है कि इस मलवे को यहां से उनके घरों को जाने के लिए रोका जाए। जिसके लिए पूरे मोहल्ले के लोग यहां पहुंचे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि झूमहार मार्ग पर सड़क निर्माण के कार्य का मालवा इस नाले में फेंका गया है और भारी बारिश से वह सारा मालवा यहां नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर सड़क के किनारे गली में एक सुरक्षा दीवार लगाई गई है उसको और ऊंचा किया जाए ताकि यह मालवा लोगों के घरों में न पहुंचे। साथ ही जो लोग नालों में मालवा फेंक रहे हैं उनके ऊपर कारवाई की जाए।
वही जुलाहकडी वार्ड के पार्षद तीर्थ व्याल ने बताया कि पिछली बार भी यहां पानी आया था जिससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था और यहां पर गली के ऊपर एक सुरक्षा दीवार लगाई गई है और लोगों की मांग है की सुरक्षा दीवार को और बढ़ाया जाए ताकि पानी लोगों के घरों में न पहुंचे। जल्दी इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

विधायक नीरज नैय्यर के बोल
वहीं इसी मोहल्ले में रह रहे स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि वह आज ही चम्बा पहुंचे हैं और जैसे मंडी और कुल्लू में बारिश के भारी तबाही हुई है उसके चम्बा बच रहा है लेकिन उन्हें आज आभास हो रहा था की यहां भी कुछ ना कुछ होने वाला है और यहां आज उन्हीं के मोहल्ले में भारी बारिश की वजह से यह पानी और मालवा यहां आया है।
उन्होंने कहा कि यहां गली में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी जिससे जो मालवा है वह लोगों के घरों में ना घुसे। साथ ही झूमहार मार्ग पर लोग अवैध रूप से नलों में मालवा फेंक रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग को कल आदेश दिए जाएंगे की उस जगह पर भी कोई इंतजाम किया जाए ताकि लोग वहां पर मालवा न फ़ेंक सके साथ ही कल सुबह से जेसीबी मशीन से पहले इस मार्ग को व्हाल करवाया जायेगा।

