तेंदुए के दांत गायब होने के बाद गहरी नींद में सो गया विभाग

--Advertisement--

Image

घुमारवीं – सुभाष चंदेल 

वन परिक्षेत्र भराड़ी के तहत वन खंड निहारी के छंदोह में अज्ञात शिकारियों द्वारा गोली से मारे गए तेंदुए के दांत गायब होने के मामले में अब विभाग गहरी नींद में सो गया है।

मामला उजागर होने के बाद विभाग जांच की बात तो करता है, लेकिन जांच कहां व कितनी हुई कुछ पता नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी विभाग ने इसे अभी लिफाफे में बंद रखा है। पांच दिन बीतने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने इसे खोला तक नहीं है।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विभागीय कर्मियों की मौजूदगी में गायब हुए तेंदुए के दांत का मामला सामने आने के बाद आखिर क्यों जांच नहीं हो पा रही है। आखिर क्यों पोस्टमार्टम रिपोर्ट बंद लिफाफे में है।

तेंदुए के दांत विभागीय कर्मियों की मौजूदगी में कैसे गायब हुए यह सब सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। यही नहीं तेंदुए को किसने गोली मारी यह भी अभी तक पता न चल सका है।

क्या था मामला 

भराड़ी क्षेत्र के छंदोह में गत दो अगस्त को छंदोह जंगल में करीब साढ़े सात फीट लंबा तेंदुआ मरा हुआ मिला था। तेंदुए को गोली से मारने का पता पोस्टमार्टम के दौरान हुआ था।

इसी बीच मामला उजागर हुआ था कि जब तेंदुआ मिला था तो उसके मुंह के नीचे के दो दांत सही सलामत थे। वन विभाग के कर्मी जब तेंदुए के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए और तेंदुए के शव से दो दांत गायब हो चुके थे।

क्या कहते हैं अंकुश आनंद, आरओ, वन विभाग भराड़ी

वन महोत्सव मनाया जाना था, जिसकी तैयारियों के चलते अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को नहीं खोला गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...