
मंडी – डॉली चौहान
आखिर हर टाइम मन की बात करने वाले मोदी जी खिलाड़ियों के यौन शोषण पर क्यों चुप है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का झूठा नारा देने वाली पूरी भाजपा को कौन सा साँप सुंग गया की देश की गोल्ड मैडलिस्ट खिलाडी भाजपा सांसद पर इतना बड़ा आरोप दिल्ली के जंतर मन्त्र से लगा रही है!
पर भारत सरकार के प्रधानमन्त्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, और तमाम भाजपा के मुख्यमन्त्री इस मुद्दे पर क्यों चुप है, क्यों नहीं तुरन्त इस्तीफा लेते भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का ये कहना है।
मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांग्रेस पार्टी के तेज तरार नेता एन. के. पन्डित का ! अक्षर हर मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर ना छोड़ने वाले कांग्रेसी नेता एन. के. पन्डित भी उन खिलाड़ियों के समर्थन में खुल कर कूद गए हैं !
पन्डित ने कहा कि आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार को ये क्यों नहीं समझ आता कि एक – दो खिलाडी गलत हो सकते हैं पर इतने खिलाडी कभी गलत नहीं हो सकते !
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री को अपने सांसद बृजभूषण सिंह से तुरन्त इस्तीफा लेना चाहिए और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी इसमें तुरंत संज्ञान लेना चाहिए !
पन्डित ने कहा कि हैरानी की बात है की जो खिलाडी देश के लिए लड़ते हैं पर आज उन्हें अपने मान सम्मान के लिए सड़कों पर लड़ना पड़ रहा है लेकिन देश कि गूंगी बैहरी मोदी सरकार को इन खिलाड़ियों की आवाज क्यों नहीं सुनाई देती ।
उन्होंने कहा की आज देश का हर वर्ग चाहे खिलाडी हो, बेरोजगार हो, बागवान हो, किसान हो, आम नागरिक हो हर कोई केंद्र की मोदी सरकार से परेशान है !
उन्होंने कहा की भाजपा की मोदी सरकार को आखिर किस बात का घमंड है दस साल तो यूपीए सरकार के प्रधानमन्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भी राज किया पर उन्होंने कभी घमंड नहीं किया। इसके अलावा जब पुरे देश में भाजपा के केवल दो ही सांसद थे तब भी कांग्रेस ने इतना घमंड नहीं किया !
सदर मण्डी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एन. के. पन्डित ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा की 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा।
उन्होंने कहा की श्री राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में जो जन हजूम उमड़ रहा है उस से भाजपा की नींद हराम हो गयी है !
पन्डित ने भाजपा सरकार पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जोरदार हमला बोलते हुए कहा की भाजपा को राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा कि चिंता ना करके महंगाई और बेरोजगारी पर पैनी नज़र रखनी चाहिए। पर इस से उल्ट भाजपा नेता और भाजपा प्रवक्ता राहुल गाँधी कि टी शर्ट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
एन. के. पन्डित ने राहुल गाँधी की तारीफ करते हुए कहा कि फ़क़ीर नहीं ये संत है यही भाजपा का अन्त है पन्डित ने कहा कि निश्चित रूप से 2024 में कांग्रेस की सरकार देश में बनेगी जिसमे अब लोग राहुल गाँधी को देश का अगला प्रधानमन्त्री देखना चाहते है !
एन. के. पन्डित ने कहा की जिस तरह हिमाचल प्रदेश में सुखविन्दर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री की जोड़ी ने जय राम ठाकुर का घमंड तोड़कर भाजपा का रथ रोका है तथा रिवाज बदलने वाले अब चुप बैठे हैं।
वैसे ही राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की जुगलबंदी से केंद्र कि मोदी सरकार कि भी विदाई तय है !
एन. के. पन्डित ने जैसे ही राहुल गाँधी कि तारीफ करते हुए कहा कि साधु नहीं ये संत है यही भाजपा का अन्त है.
ठीक उसी तरह पन्डित ने प्रियंका गाँधी वाड्रा कि तारीफों के पल बाँधते हुए कहा कि मोदी और भाजपा यह जान ले कि प्रियंका दीदी आएगी नई क्रांति लाएगी !
