तुनुहट्टी चैकपोस्ट पर चरस के साथ दबोचा नूरपुर का युवक

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने जिला चम्बा के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में एक युवक से 206 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चैकपोस्ट तुनुहट्टी की टीम एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में रात को तैनात थी।

इसी दौरान चम्बा की तरफ से करीब 10 बजे एक राहगीर यहां से गुजरा। पुलिस को देख उक्त युवक घबरा गया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 206 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर हिरासत में ले लिया।

उसके खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील के वरंडा निवासी नरेश सिंह (35) के रूप में की गई है।

उधर, डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है तथा ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...