तीसा में 1 जून से 4 जून तक आयोजित होगा बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क की जाएंगे ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश और आकाश अस्पताल नई दिल्ली के सौजन्य से सिविल अस्पताल तीसा में 1 जून से 4 जून तक बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

एसडीएम तीसा गिरीश सामरा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर में आकाश अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग , स्त्री व पुरुष नसबंदी और बिना टांके के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रोगी सुविधा का लाभ लेने के लिए 3 जून तक सिविल अस्पताल तीसा में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और 1 जून से 4 जून तक ऑपरेशन किए जाएंगे । उन्होंने यह भी बताया कि 3 जून को ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के लिए रोगी स्वंय आए या दूरभाष नंबर 8448993540, 8448993541 और 8448993542 करें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रोगी अपने साथ अपने पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो की दो-दो प्रतियां अवश्य लाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...