तीन वर्षों से लटकी SPU की JOA IT की परीक्षा का 21 को होगा टाइपिंग टैस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में जेओए (आईटी) के 25 पदों के लिए बीते तीन वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने टाइपिंग टैस्ट की तारीख निर्धारित कर दी है।

यह टाइपिंग टैस्ट 21 नवंबर को शिमला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेरिट के आधार पर चयनित 124 अभ्यर्थी भाग लेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है कि वे निर्धारित समय पर टाइपिंग टैस्ट में शामिल हों। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी साझा कर दी गई है।

वाइस चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी के बोल

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि जेओए (आईटी) के 25 पदों के लिए 2022 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसके लिए 7 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 4674 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था। यह परीक्षा एक स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से आयोजित करवाई गई थी।

हालांकि, बाद में कुछ अभ्यर्थियों ने इस प्रक्रिया को लेकर कोर्ट का रुख किया था। लंबी सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। प्रोफेसर अवस्थी ने बताया कि टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा। जो अभ्यर्थी इसे उत्तीर्ण करेंगे, उन्हीं को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...