तलाशी के दौरान दो युवको से चिट्टे की खेप बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान 

थाना डमटाल के तहत नजदीक हिलटॉप दुर्गा मंदिर डमटाल के पास पुलिस की टीम गशत कर रही थी कि गश्त के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हिलटॉप दुर्गा मंदिर के पास नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है।

जिस पर एएसआई करतार सिंह, हेड कांस्टेबल राकी कुमार ,संजय कुमार कांस्टेबल रामचंद्र ने दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 40.1 ग्राम चिट्ठा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

एएनटीएफ टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी व्यक्तियों की पहचान, चंदन पुत्र दर्शन कुमार निवासी बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी इस्लामाबाद अमृतसर पंजाब उम्र 27 वर्ष व दूसरे आरोपी इस्माइल पुत्र मुंशी निवासी गांव ढांगुपीर ग्राम पंचायत बेली महंता तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपीयों को चिट्टे सहित गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और आरोपीयों के खिलाफ थाना डमटाल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...