ड्रग्स समाप्त करने के लिए होगा एक्शन प्लान: शालिनी अग्निहोत्री

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

https://fb.watch/jyFlxC8Tj_/?mibextid=RUbZ1f

जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा है कि सभी लोगों से मिलकर ड्रग्स को समाप्त करने के लिए एक्शन प्लान बनाकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के साथ लगता पंजाब बार्डर व देहरा थाना का लंबा एरिया है. इसको लेकर क्षेत्रों का निरिक्षण किया जाएगा.

साथ ही बार्डर एरिया में पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाएगी शालिनी अग्निहोत्री मंगलवार को धर्मशाला में एसपी का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थी. उन्होंने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और इंटरनेशनल सिटी है. ऐसे में सभी पक्षों को लेकर विस्तार से कार्य किया जाएगा.

शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आज के दौर में साईबर क्राइम व अन्य समस्याएं भी तेजी के साथ उत्पन्न हो रही हैं. जिन्हे रोकने के लिए भी चरणबंद्ध तरीके से कार्य होगा. साथ इसको लेकर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन में पहुंच सकते तथा शिकायत कर्ता कभी भी उनके फोन नम्बर 7807735832 पर संपर्क कर सकता है उन्होंने कहा कि ड्रग्स के तंत्र को पूरी तरहं से नष्ट करने की जरुरत है.क्योंकि देखा जा रहा है कि युवा इसकी गिराफत में आ रहे है तथा इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा.

शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मादक पदार्थों को नष्ट करने पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा तथा जो ड्रग्स माफिया अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं उनके उपर भी शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में लो एंड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...