डॉ राजेश बोले देहरा में 15 सालों का बनवास करेंगे खत्म

--Advertisement--

Image

इस बार जनता की होगी जीत, ओबीसी नेता चौधरी चन्द्र कुमार बोले इस बार रिवाज नहीं हम सरकार ही बदल देंगे 

देहरा – रिपोर्ट ब्यूरो

नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता व ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार भी पहुंचे।

कहां जा रहा है कि चन्द्र कुमार को ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बुलाया गया है। यहां बीजेपी ने रमेश धवाला को चुनावी मैदान में उतारा है। रमेश धवाला ओबीसी वर्ग से तालुक रखते हैं इसलिए कांग्रेस इस वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

यहां भारी जनसैलाव भी उमड़ा। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सबसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वाश जताया है और देहरा की भावनाओं का सम्मान रखा है। डॉ राजेश ने कहा कि मेरे आस पास दो एक्स एमएलए खड़े हैं। एक मंत्री बनने वाले हैं।

डॉ राजेश ने कहा कि चौधरी चन्द्र कुमार मेरे पिता के मित्र है और वह उनके नामांकन में आशीर्वाद देने आए हैं। इसके अलावा प्रागपुर के एक्स एमएलए चौधरी दिलीप सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा भी आशीर्वाद देने आए हैं। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मेरी पत्नी कोमल शर्मा भी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

डॉ राजेश ने कहा कि देहरा में 15 सालों का बनवास खत्म करेंगे और इस बार जनता की जीत होगी। वहीं उन्होंने कहा कि चौधरी चन्द्र कुमार उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है कि यहां उन्हें ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि वह सभी जातियों पर विश्वास रखते हैं।

वहीं ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व ओबीसी नेता चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि वह इसलिए आए हैं कि देहरा एक महतवपूर्ण सीट है। उन्होंने कहा कि यहां सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार रिवाज नहीं हम सरकार ही बदल देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...