डॉ.राजन सुशांत ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में आने वाले उपचुनाव को लेकर विशेष बैठक की।

--Advertisement--

फतेहपुर/अनिल शर्मा :-

पूर्व मंत्री, सांसद व हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के अध्यक्ष डॉ.राजन सुशांत ने गुरुवार को अपने निवास स्थान देहरी पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में आने वाले उपचुनाव को लेकर विशेष बैठक की। उन्होंने फतेहपुर उपचुनाव में खुद्द के लिए विजयी आशीर्वाद मांगा।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बीते चुनावों में उनसे बहुत सी गलतियां हुईं हैं। परन्तु वो इसकी सजा बहुत ज्यादा बुक्त चुके हैं।डॉ. सुशांत ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि वो आजाद चुनाव लड़ते हैं। परन्तु अब उन्होंने खुद्द की हमारी पार्टी,हिमाचल पार्टी बना ली है।जिसके वो अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा वो आने वाले उपचुनाव में हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं कहा कि मोदी, राहुल या सोनिया गांधी उनको नहीं जानते हैं। फिर भी आप उन्हें कहीं से भी चुनाव जिताते हैं। जनता की जबाबदेही पर पुलिस की सुरक्षा के चलते आप उनसे मिल नही पाते।जबकि वो अपने क्षेत्र के सभी लोगों को जानते है व लोग भी उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में रहने वाले नेता जो आपको नहीं जानते उनको अंधेरे में ही वोट देना है।कि जो आपको जानता है उस डॉ राजन सुशांत को वोट देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि दो महीने पहले उन्हें फ़तेहपुर उपचुनाव के बारे में पता नहीं था।

तब पालमपुर में प्रैस वार्ता में एसडीएम से हस्ताक्षरित एफिडेविट रिलीज किया है।जिसमे बताया गया है कि डेढ़ साल बाद आने वाले चुनावों में अगर उनकी सरकार बनती है। तो कोई तीर छोड़कर नहीं अपितु दावे से कहा है कि मात्र चौबीस घण्टे में वो एक लाख एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम के अंतर्गत लाएंगे।वहीं कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार साल में मात्र दो से तीन हजार युवाओं को नौकरी देती है। जबकि उनकी सरकार बनते ही वो पहले ही वर्ष दो लाख युवाओं को नौकरी देंगे। डॉ. राजन सुशांत ने कहा कि अगर दिल्ली की क्षेत्रीय दल की सरकार हरियाणा , हिमाचल से पानी व बिजली खरीदकर सस्ती दे सकती है। तो डॉ. राजन सुशांत की सरकार क्यों नहीं। उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास नाम की कोई चीज नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...

मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के...

चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

हिमखबर डेस्क  सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के...

उप मुख्य सचेतक ने सीएम को शाहपुर में हुए नुक्सान की दी जानकारी

शाहपुर - नितिश पठानियां  उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल...