
हमीरपुर- अनिल कपलेश
डॉ पंकज शर्मा पिताजी का नाम राम प्रकाश शर्मा जो कि मूल निवासी गांव बहाल ग्लोड, डिस्टिक हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी है। वह आज दिल्ली में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन पाकर नियुक्त हुए।
इससे पहले डॉ पंकज शर्मा चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पटियाला हाउस कोर्ट न्यू दिल्ली थे। जहां पर रहकर उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले दिए। जिसमें अंसल बंधुओं को 7 साल की सजा तथा अन्य केसों में भी कई महत्वपूर्ण फैसले दिए। इस कारण उनके नाम की चर्चा पूरी दिल्ली में है।
जिससे दिल्ली में रहने वाले सभी हिमाचलियो व हिमाचल में रहने वाले लोगों को अपार खुशी हुई है। सभी हिमाचलियो ने तथा हिमाचल के कई संस्थाओं ने डॉक्टर पंकज शर्मा के आगे के कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी।
