डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, बागपत के आश्रम में गुजारेगा इतने दिन

--Advertisement--

गुरमीत राम रहीम इन दिनों को बागपत में गुजारेगा, 2024 में दूसरी बार मिली राम रहीम को फरलो, पैरोल या फरलो मामले में राज्य सरकार को अधिकार है: हाईकोर्ट

हिमखबर डेस्क                                                                                                  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राम रहीम जेल से बाहर आया। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे करीब सुबह साढ़े छह बजे कड़ी सुरक्षा के साथ जेल से बाहर छोड़ गया।

21 दिनों की फरलो के दौरान गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा।  साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15 अगस्त को अपना जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अनुयायियों के साथ मनाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अनुयायियों के साथ ही बागपत डेरे में मौजूदा रहेगा। बता दें की हर साल गुरमीत सिंह के अनुयाई जेल में ही राखी और जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते थे।

गुरमीत सिंह को उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत ही सुनारिया जेल में लेने पहुंची थी। कई गाड़ियों का काफिला था, लेकिन जेल परिसर की पार्किंग में केवल एक ही गाड़ी पहुंची। जेल से गुरमीत सिंह अकेले ही बाहर आया और गाड़ी में सवार होकर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया। पुलिस सुरक्षा में उसका काफिला निकाला गया।

हाईकोर्ट ने कहा- राज्य सरकार को है अधिकार

हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की याचिका का निपटारा करते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल या फरलो मामले में स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है। अदालत ने कहा कि सरकार नियमों के अनुसार ही डेरा प्रमुख की फरलो व पैरोल पर निर्णय ले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...