डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन ने की अध्यक्षता

चंबा , 15 दिसंबर – भूषण गुरुंग

उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति चंबा के तत्वावधान में आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जागरूकता शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजेएम) एवं अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवा समिति चंबा सुभाष चंद्र भसीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग अधिनियम, मौलिक अधिकारों और कर्तव्य, संविधान की प्रस्तावना, सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ,अध्यापकों सहित स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...