डिस्पेंसरी में चार साल से लटका ताला, भटक रहे ग्रामीण

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत सिंगाधार के बरोटी स्थित एनएचपीसी की डिस्पेंसरी में ताला लटका हुआ है। इससे एक हजार आबादी को परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि पंचायत के लोगों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी 14 किलोमीटर दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। इससे नजदीक उनके लिए कोई भी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है।

गौरतलब है कि दस साल पहले एनएचपीसी ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बरोटी में डिस्पेंसरी खोली थी जहां एक हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मिलती थी। पिछले चार साल से यह डिस्पेंसरी बंद पड़ी हुई है। इसकी वजह से स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब दरबदर भटकने के लिए मजबूर हैं।

स्थानीय निवासी संजय कुमार, देश राज, व्यास देव, चमारू राम, तेज राम, चतरो राम, बिहारी लाल और तुला राम ने बताया कि उनकी पंचायत परियोजना प्रभावित इलाके में आती है।

ऐसे में एनएचपीसी प्रबंधन का दायित्व बनता है कि वहां डिस्पेंसरी को नियमित रूप से सुचारु रखा जाए लेकिन इस दिशा में प्रबंधन कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर स्थानी लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एनएचपीसी को आदेश देकर बंद डिस्पेंसरी को शीघ्र चालू करवाए।

एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता ने बताया कि एनएचपीसी प्रबंधन को डिस्पेंसरी खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...