डाॅ राजेश शर्मा को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कोषाध्यक्ष

--Advertisement--

Image

हरिपुर – शिव गुलेरिया

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस हाईकमान ने डाॅ राजेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया है। डाॅ राजेश शर्मा प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे कि उन्हें पार्टी ने बडी जिम्मेदारी देते हुए कोषाध्यक्ष बनाया है।

डाॅ राजेश शर्मा श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी हैं। डाॅ राजेश शर्मा को पार्टी ने कोषाध्यक्ष पद की ये अहम जिम्मेदारी उनके पूर्व में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए दी है। डाॅ राजेश ने पार्टी में काम करते हुए हमेशा ही उम्मदा प्रदर्शन किया है।

अब बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर डाॅ राजेश शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणूगोपाल पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार जताया है।

वहीं,उन्होंने पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,सुखविंदर सिंह सुक्खू,सह प्रभारी संजय दत्त,तजेंद्र बिटृटू व गुरकीरत कोटली को विश्वास दिलाया है कि कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...