डाहड मैं कैंसर पर जागरूकता शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

भारत में प्रतिवर्ष 3:30 लाख महिलाओं की कैंसर से होती है मौत 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

झंडुत्ता उपमंडल की दूरदराज पंचायत डाहड के डाहड गांव में कैंसर के जागरूकता शिविर आयोजित किया गया l
खंड चिकित्सा अधिकारी झंडुत्ता की ओर से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर तथा खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने सामूहिक रूप से की l

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लगभग एक सौ महिला पुरुषों को संबोधित करते हुए हुए रमेश चंदेल ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर एक भयानक बीमारी के रूप में उभर कर सामने आया है lइसकी चपेट में भारत में ही 2022 में 14 लाख 61 हजार 722 मामले सामने आए हैं तथा इन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है l

लगभग 1300 से अधिक लोग इस डरावनी बीमारी के प्रति दिन शिकार हो रहे हैं तथा 2035 तक हर वर्ष कैंसर के कारण मरने वालों की संख्या 12 लाख़ 50 हज़ार तक हो सकती है l

उन्होंने आगे बताया कि डेनमार्क में विश्व में सर्वाधिक 338 मरीज प्रति लाख कैंसर की व्यापकता है जबकि भारत में यह 70 व्यक्ति प्रति लाख है l

कैंसर संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1400000 कैंसर के मामलों में से लगभग 700000 महिलाएं होती हैं तथा इनमें से भी लगभग 50% महिलाओं की मृत्यु हो जाती है l महिलाएं डॉक्टर के पास तभी जाती हैं जब बीमारी अनियंत्रण की स्थिति में पहुंच जाती है l

हमें उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि 18 वर्ष से ऊपर आयु वाली सभी महिलाएं नियमित रूप से हर 2 साल में एक बार अपनी ब्रेस्ट कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर हेतु कोई भी तकलीफ ना होने पर भी अवश्य जांच करवाएं l

समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण अधिकांश लोग असमय ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं l यह सही है कि कैंसर का इलाज मुश्किल है परंतु नामुमकिन नहीं l

कैंसर को लेकर लोगों में अनभिज्ञता और उदासीनता को कम करने तथा इस रोग के प्रति उन्हें जागरूक बनाने, शिक्षित करने तथा इससे संबंधित मिथकों को मिटाने के लिए 2005 के बाद प्रतिवर्ष विश्व भर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है l

उन्होंने कहा कि कैंसर के वैसे तो 100 से अधिक प्रकार हैं लेकिन इनमें स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेनक्रिएटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, त्वचा कैंसर, स्तन कैंसर, थाइरॉएड कैंसर, मुंह का कैंसर तथा गले का कैंसर प्रमुख है l

उन्होंने आगे कहा कि धूम्रपान से बचना, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, शराब के सेवन से बचना, सूरज की यूवी किरणों से बचाव, सही इलाज और कंसल्टेंसी तथा समय समय पर शारीरिक परीक्षण और जांच-पड़ताल आदि कैंसर से बचाव के सही तरीके हैं l

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें भारती प्रथम, शालिनी द्वितीय तथा लता व प्रकाशो देवी तृतीय रहे l विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया l

ये रहे उपस्थित

ग्राम पंचायत प्रधान ने भी अपने संबोधन में कैंसर से बचाव के तरीकों पर अमल करने के लिए लोगों से कहा इस शिविर में अन्य उपस्थित लोगों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनू चंदेल, विनय सिंह, आशा अंजना कुमारी, सोमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्ञानो देवी, कर्मजीत, स्वयं सहायता समूह प्रधान प्रकाशो देवी समाजसेवी रतन लाल, राम लाल, कर्म सिंह, रामलाल धीमान
आदि लगभग 100 स्थानीय लोग उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...