डल झील में राधा अष्टमी वाले दिन होगा मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान

--Advertisement--

Image

विभिन्न प्रदेशों से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यात्री मणिमहेश पहुंच रहे हैं, मणिमहेश यात्रियों के लिए श्री यति जी महाराज समिति डलहौजी ने भी डलहौजी चंबा एनएच पर लंगर का प्रबंध किया है

चम्बा – भूषण गुरुंग

श्री यति जी महाराज समिति सदर बाजार डलहौजी और डलहौजी के अन्य गणमान्य लोगों द्वारा देवीदेहरा के जीरो प्वाइंट पे मणिमहेश यात्रा के पावन अवसर पर विशाल भंडारा लगाया गया है । इस लंगर सेवा की शुरुआत बुधवार,गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू की गई ।

इस दौरान पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले और वहां से भगवान शिव के दर्शन करके आने वाले भोले के असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भंडारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही डलहौजी के शिव भक्त यहां मणिमहेश के श्रद्धालुओं की सेवा में जुट जाते है ।

भगवान शिव के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी श्रद्धा से यहां प्रसाद ग्रहण करते है । इस भंडारे के लिए खाना बनाने वाली टीम पंजाब से मंगवाई गई है । यहां पे पूरी साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है । सभी बड़ी श्रद्धा से सेवा भाव से भगवान शिव के भक्तो की सेवा में जुटे हुए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...