डलहौजी माल रोड पर आग लगने से 5 दुकानें जलकर राख, करोड़ो का नुकसान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी डल्हौजी के मुख्य गांधी चौक स्थित माल रोड बाजार में सोमवार सुबह करीब 2.50 बजे भड़की आग ने भयंकर तबाही मचाई। जब तक आग लगने का पता लोगों को लगा, तब तक आग की लपटों ने भीषण रूप धारण कर लिया था । स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।

वहीँ आई पी एच विभाग के कर्मचारियों व् एयर फ़ोर्स स्टेशन डलहौजी का अग्निशमन दस्ता भी आग पर नियंत्रण पाने में जुट गया था। लेकिन आग इतनी भीषण थी की इसने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस जगह से आग भड़की, उस भवन के नीचे होटल के कमरे हैं। बताया जा रहा है कि कमरों में पर्यटक रुके हुए थे, जोकि आग लगने का पता लगने के बाद सुरक्षित स्थान की ओर भागे। गनीमत रही की आगजनी की इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ।

समय रहते आग पर काबू कर लिया गया,अन्यथा होटल व साथ ही स्थित अन्य बाजार खाक हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम डलहौज़ी जगन ठाकुर, एसएचओ अनिल कुमार, नगर परिषद् डलहौज़ी की कार्यकारी आधिकारी राखी कौशल , तहसीलदार डलहौज़ी राजेश जरयाल सहित अन्य प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालत का जायजा लिया।

एसडीएम डलहौज़ी जगन ठाकुर ने स्वयं एयरफाॅर्स स्टेशन जाकर फायर हाईडरेंट को शुरू करवाया जिससे आग पर काबू पाने में अहम सफलता हासिल हुई और आग को अन्य दुकानों में फैलने से बचाया जा सका। आगजनी की इस घटना में कुल पांच दुकाने पूरी तरह से जल कार राख हो गई वहीँ साथ लगती एक रेहड़ी और एक बाइक भी इस आग की भेंट चढ़ गई।

जिन दुकानदारों की दुकाने जली है उनमे इंद्रवीर सिंह , अश्वनी गुप्ता, मीनू चौहान,विनय महाजन व् खादी भण्डार की एक दूकान शामिल है। जानकारी के मुताबिक दुकानों मेंन आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है, फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

एसडीएम जगन ठाकुर ने घटना में पांच दुकानें जलने से प्रभावित हुए व्यापारियों के प्रति दुख जताया। उन्‍होंने बताया प्रभावितों को प्रशासन की ओर से 20-20 हजार की फौरी सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि नुकसान का आकलन करने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए हैं। नुकसान की रिपोर्ट आने पर प्रभावितों की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...